इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्डकप समाप्त हो चुका है और इंग्लैंड ने इस बार टी20 वर्ल्डकप को अपने नाम कर लिया है। इसके बाद अब अन्य टीमें अपने अपने तय शेड्यूल में बीजी हो गई है। बात करें न्यूजीलैंड की तो 19 नवंबर से न्यूजीलैंड और भारत के बीच में टी20 और वनडे सीरीज की शुरूआत होने जा रही है।

19 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की ही वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने खिलाड़ियों का नाम का ऐलान भी कर दिया है। लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात यह रही है की टीम के दो मजबूत खिलाड़ियों को इसमें जगह नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड बोर्ड ने ओपनर मार्टिन गप्टिल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को जगह नहीं दी है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों का भविष्य क्या होगा इसके बारे में कहना तो अभी मुश्किल है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *