इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों पर अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज का फीवर चढ़ने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच में तीन टी 20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। ऐसे में आप भी अगर मैच देखने के शौकीन है तो आपकों यह मैच टीवी पर देखने को मिल जाएगा।

जानकारी के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 नवंबर से सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। इस सीरीज में सबसे पहले तीन टी20 मैच खेल जाएंगे।

इन दोनों टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज को आप भी भारत में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखे सकते है। हालांकि पहले यह व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब आप भी इन मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *