इंटरनेट डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जिसे कौन नहीं जानता है। धोनी हमेशा अपने खेल को लेकर और अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते है। हालांकि उन्होंने अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल के टी20 फार्मेट में वो अभी भी खेलते है।

जानकारी के अनुसार धोनी आईपीएल 2023 में भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे लेकिन इसके बाद वो आईपीएल से संन्यास ले सकते है। ऐसे में यह खबर सामने आ रही है की धोनी की जगह अब चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान किसे बनाया जा सकता है। इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और किंग्स इलेवन पंजाब के नए कोच वसीम जाफर ने सुझाया है की चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान कौन हो सकता है।

उन्होंने बताया की अगर एमएस धोनी किसी और खिलाड़ी पर विश्वास कर सकते है, तो वो ऋतुराज गायकवाड़ हो सकते हैं। गायकवाड़ धोनी के बाद टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *