इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मुकाबले से पहले ही यह आसार लगाए जा रहे थे बारिश की इस मैच का मजा किरकिरा ना कर दे, और हुआ भी वहीं बारिश के कारण मैच के पहले टॉस भी नहीं हो पाया।

जानकारी के लिए बता दें की टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है और यहां टीम तीन टी 20 और तीन ही वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। टी 20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को वेलिंगटन में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया।

जानकारी के अनुसार पहला मैच रद्द होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार को दूसरे मैच के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगे। यहां दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। हालांकि इस मैच पर भी बारिश के बादल मंडराने लगे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *