इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक टी20 मैच आज नेपियर में खेला जाएगा। भारत अगर इस मैच को जीतता है तो वो इस सीरीज पर कब्जा कर लेगा और न्यूजीलैंड इस मैच को जीतता है तो दोनों के बीच सीरीज बराबर हो जाएगी। ऐसे में आज का मैच निर्णायक मैच होने वाला है।
पहले मुकाबले के दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया था। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच सूर्य कुमार यादव ने नाबाद 111 रन की पारी खेल भारत को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिला दी।मैच
से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केन विलियमसन मेडिकल कारणों के चलते इस मैच में नहीं खेल पाएंगे वो टीम से बाहर हो गए हैं। इस मैच में टिम साउदी टीम की कप्तानी करेंगे।
