इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का समापन हुए एक स्पताह से ज्यादा का समय गुजर चुका है लेकिन उसका असर अब भी देखा जा रहा है। जहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पूरे चयनकर्ताओं को हटा दिया तो अब वहीं वेस्ट इंडीज टीम के कप्तान ने अपनी टीम की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज टीम अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई और टीम सुपर-12 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। ऐसे में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

आपकों बता दें की विंडीज टीम को आयरलैंड के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था इसके बाद स्कॉटलैंड ने भी टीम को हरा दिया और टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। इसी को लेकर निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *