इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत हो चुकी है और उसके साथ ही शुरू हो चुके है विवाद। इन बढ़ते विवादों के कारण कई है और उसकों लेकर ईरान की टीम भी इसमें शामिल हो चुकी है। ईरान की टीम ने मैच के पहले अपना राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया। इसका कारण भी सामने आ चुका है।

जानकारी के अनुसार ईरान की टीम ने देश की सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है की इस मैच से पहले जब ईरान का राष्ट्रगान बजा तो स्टेडियम में ईरान टीम के खिलाड़ी गंभीर मुद्रा में खड़े थे।

सरकार के विरोध का क्या है कारण

जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में एक 22 साल की लड़की की मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे ईरान में सरकार का विरोध हो रहा है। बताया जाता है की मृतक लड़की पर ईरान के ड्रेस कोड के उल्लंघन का आरोप था। ईरान के ड्रेसकोड में हिजाब अनिवार्य है। इसके विरोध में ही ईरान के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान नहीं गाने और जीत के बाद जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *