इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरूआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज है। भारत ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है तो वहीं आज से वनडे की शुरूआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी को चुना है।

भारत की मैच में शुरूआत धीमी रही लेकिन अब भारत अच्छी पारी खेल रहा है। शुभमन गिल के बाद शिखर धवन भी अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 77 गेंद में 72 रन बनाए।

टिम साउदी की गेंद पर फिन एलेन ने उनका कैच पकड़ा। धवन ने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। जानकारी के लिए बता दें की 124 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। शुभमन गिल 65 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डेवोन कॉन्वे को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *