इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में कोई भी काम हो वो शांति के साथ हो ही नहीं सकता है। ऐसे में अब पाकिस्तान के नए सेनाअध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ ही पाकिस्तान आर्मी के कई और अफसर नाराज बताए जा रहे है। आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ बनाए गए हैं।

आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ के तौर पर पद भी संभाल लिया है। लेकिन उनके आर्मी चीफ बनने से पाकिस्कान आर्मी के दो बड़े अफसर नाराज बताए जा रहे है और उन्होंने अब समय से पहले ही रिटायरमेंट होने का फैसला कर लिया है, और ये दोनों अफसर है लें ज. फैज हमीद और लें ज. अजहर अब्बास इन दोनों को ही पहले आर्मी चीफ बनाने की बात सामने आई थी।

इधर आसिम मुनीर के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी है उन्होंने कमर बाजवा के बाद इस पद को संभाला है। मुनीर को कई आंतरिक मुद्दों से जूझना होगा। इसके अलावा आर्मी के अंदर ही पनप रही नाराजगी को भी शांत करना होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *