इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप इस समय अपने पूरे खुमार पर है और खिलाड़ी मैदानों में दना दन गोल दाग रहे है, लेकिन इस बीच ही फुटबाल प्रेमियों के लिए एक खबर सामने आई है और वो खबर यह है की ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

पेले अपने समय के स्टार फुटबालर है और उनके लाखों फैंस भी है, ऐसे में उनके फैंस के लिए ये खबर अच्छी नहीं है। पेले फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते है। जानकारी के अनुसार पेले को साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पेले को सूजन, दिल की बीमारी और मानसिक समस्या के कारण अस्पताल लाना पड़ा है। माना जा रहा है की उनका कैंसर का इलाज सफल नहीं हो पाया है। इससे पहले पेले कैंसर से जूझ रहे थे और उनकों इसका इलाज करवाना पड़ा था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *