इंटरनेट डेस्क। भारत इस बार वनडे वर्ल्डकप 2023 की मेजबानी करने जा रहा है। इस वनडे वर्ल्डकप से पहले भारत एशिया कप भी खेलेगा और उसके साथ ही कई वनडे सीरीज भी खेलेगा। इस समय भारतीय टीम बांग्लादेश में है और वहां टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। ऐसे में भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले अपने आपकों पूरे तरीके तैयार कर लेगी।
लेकिन वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम 18 वनडे, 9 टी-20 और 8 टेस्ट मैच खेलेगी। इन मैचों के खेलने के बाद ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए उतरेगी और टीम वहा अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकेगी।
आपकों बता दें की हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में हराकर सीरीज को अपने नाम किया था। इस दौरे पर टीम के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं जुड़ पाए थे।
