आईपीएल 2023 का आगाज़ होने में बस कुछ ही महीने शेष हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जहाँ ऑक्शन में एक ओर कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर लगने वाली बोली से सबके होश उड़ जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी खिलाडी हैं जिन पर बोली लगाने से सभी टीमें बचना चाहेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ी के बारे बताने जा रहे हैं, जो ऑक्शन काफी सस्ते में बिक सकते हैं.

ये तीन खिलाडी आईपीएल 2023 में बिक सकते हैं सस्ते में
शिवम मावी : इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कोलकाता नाइट राइडर्स के शिवम मावी का है। आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले कोलकाता ने शिवम मावी को रिलीज़ कर दिया है। उन्हें रिटेन नहीं किया गया है, कोलकाता ने मेगा ऑक्शन 2022 में मावी को 7 करोड़ 25 लाख में खरीदा था। लेकिन वह कुछ खास कमाल करके नहीं दिखा पाए हैं।

ऑडियन स्मिथ : शिवम मावी के बाद अगला नाम है ऑडियन स्मिथ। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने ऑडियन स्मिथ को मेगा ऑक्शन में 6 करोड़ में खरीदा था। लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2023 के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया गया। ऑडियन स्मिथ एक शानदार ऑलराउंडर हैं, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा। ऐसे में मिनी ऑक्शन में शायद ही कोई टीम उन्हें लेना चाहेगी।

निकोलस पूरन : अगला नाम वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ओर दिग्गज खिलाडी निकोलस पूरन का है। इस समय वह टी20 में बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले साल हैदराबाद ने उन्हें ₹10 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। मगर वह भी आईपीएल में अपनी टीम के लिए कुछ कमाल नहीं कर पाए। ऐसे में इस साल ऑक्शन में उन्हें उनकी बेस प्राइस में ही ख़रीदा जा सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *