सियोल : उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अगले साल अपनी सैन्य शक्ति को और अधिक मजबूत करने के लिए शीर्ष राजनीतिक अधिकारियों के साथ एक बैठक में विभिन्न लक्ष्यों को प्रस्तुत किया। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। किम का बयान इस बात का संकेत है कि उत्तर कोरिया हथियारों की होड़ में शामिल रहेगा।

किम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अपने प्रतिद्बंद्बी दक्षिण कोरिया के साथ उत्तर कोरिया की शत्रुता बढ़ गयी है। दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया ने पांच वर्षों मे पहली बार उसकी सीमा के पास ड्रोन विमान उड़ाए हैं। इस साल, उत्तर कोरिया ने रिकॉर्ड संख्या में मिसाइल परीक्षण किए हैं। उत्तर कोरिया की इन गतिविधियों को विशेषज्ञों ने शस्त्र भंडारों को आधुनिक बनाने और अमेरिका के साथ भविष्य के सौदे में इसका लाभ उठाने की कोशिश करार दिया है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक सत्तारूढ़ वर्कसã पार्टी की चल रही पूर्ण बैठक में मंगलवार को किम ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कोरियाई प्रायद्बीप में नयी सुरक्षा चुनौतियों का विश्लेषण किया और राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा के लिए बाहरी संबंधों और दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई के सिद्धांतों और निर्देशों को स्पष्ट किया। किम ने बदलती परिस्थितियों के तहत 2023 में आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए नए अहम लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *