इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें कब क्या हो जाए किसी को भी पता नहीं चलता है। ऐसा ही हुआ है इस बार भी जी हां क्रिकेट के एक स्टार प्लेयर ने संन्यास की घोषणा कर दी है। इस सूचना के बाद उनके प्रशंसकों का दिल टूट गया है। ऐसे में अब ये खबर उनके प्रशंसकों के साथ साथ उनकी टीम के लिए भी थोड़ा परेशान करने वाली है।

जानकारी के अनुसार दिग्गज क्रिकेटर फरहान बेहारदीन ने अचानक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ये दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ और पूर्व टी20 इंटरनेशनल कप्तान भी रह चुके है।

39 वर्षीय फरहान बेहारदीन ने अब तक 59 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। फरहान बेहारदीन ने साल 2017 में तीन मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की थी। इस खिलाड़ी ने 18 साल से अधिक समय तक खेलने के बाद क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *