इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल में अपनी बादशाहत कायम रखने वाले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अभी चर्चा में बने हुए है। इसका कारण यह है की रोनाल्डो हाल ही में सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नस्त्र से जुड़े हे और इसके जुड़ने से उन्हें हर साल लगभग 1751 करोड़ की कमाई होगी।

लेकिन अभी वो इस बात को लेकर सुर्खियों में है की वो सउदी में जहां रूके है वहा उनके पास खुद का घर नहीं है लेकिन उन्हें सउदी क्लब की और से जीस होटल में रोका गया है उसका महीने का किराया सुनकर ही होश उड़ जाएंगे। जानकारी सामने आई है की रोनाल्डो को लग्जरी होटल फोर सीजन्स में ठहराया गया है।

खबरों की माने तो यह होटल 3000 फीट में फैला है और इसका किराया 250,000 पाउंड यानी के 2.5 करोड़ रुपये प्रति माह है। लेकिन इसके साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है की रोनाल्डो और उनकी पार्टनर ने रियाद में एक मैनसन देख लिया है जहां वे रहेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *