इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को रिकॉड जीत के साथ हराया और इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को इस मैच में 317 रनों से हराया और सीरीज को अपने नाम कर लिया। इस मैच में विराटकोहली का बल्ला जमकर चला।
विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद 166 रन की पारी खेली। इस पारी में विराट ने 110 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के साथ-साथ आठ छक्के भी मारे। विराट के इस शतक की बदौलत ही भारतीय टीम पांच विकेट पर 390 रन बना सकी। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 22 ओवरों में 73 रनों पर ही आउट हो गइ।
इस मैच में विराट ने रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। विराट कोहली घरेलू जमीं पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। अब तक विराट वनडे में 46 शतक लगा चुके है। हालांकि घरेलू जमी पर यह उनका 21वां वनडे शतक रहा। विराट वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
