खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर के इस वनडे सीरीज से बाहर होने के कारण भारतीय टीम को ये बड़ा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से श्रेयस अय्यर के स्थान पर रजत पाटीदार को टीम में जगह दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की जानकारी दी गई है। अब श्रेयस अय्यर बैंगलोर में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाएंगे।

रजत पाटीदार को घरेलू क्रिकेट में किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच 18, 21 और 24 जनवरी को क्रमश हैदराबाद, रायपुर और इंदौर में खेले जाएंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *