इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही हैं। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे और इस बार इन मैचों की मेजबानी भारत ही कर रहा है। हाल ही में श्रीलंका के साथ भी भारत ने तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली थी जिसमें भारत ने श्रीलंका का सफाया कर दिया।

इधर आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 113 मैच खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया को इनमें से 55 में जीत और 50 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि सात मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *