खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले वनडे में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

इस मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली। वह अभी भी 111 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे किए। वह एक सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। शुभमन गिल ने 19 मैचों की 19 पारियों में एक हजार रन पूरे किए। उनके अभी तक वनडे में 1005 रन हो गए हैं।

उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 24-24 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां के नाम दर्ज है। उन्होंने केवल 18 पारियों में ही ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *