खेल डेस्क। भारतीय महिला टीम ने अंडर 19 टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर सिक्स में प्रवेश कर लिया है। शैफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बेनोनी में खेले गए तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को 85 रन से शिकस्त दी। जी त्रिशा की 51 गेंद पर 57 रन की पारी की बदौलत भारत ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए।

जवाब में स्कॉटलैंड 13.1 ओवरों में केवल 66 रन पर ही ढेर हो गई। इसकी ओर से सलामी बल्लेबाज आइला लिस्टर (14 गेंद में 14) और डार्सी कार्टर (22 गेंद पर 24) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

भारत की से मन्नत कश्यप ने 12 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। जबकि अर्चना देवी ने तीन और सोनम यादव ने दो विकेट हासिल किए। मन्नत कश्यप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *