खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अमला के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपलब्धियां दर्ज हैं।

उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड दर्र्ज जिसे 11 साल बाद भी कोई दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। उनके नाम दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। अमला ने साल 2012 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 311 रन बनाए थे।

वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेस्ट क्रिकट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। हाशिम ने अमला दक्षिण अफ्रीका की ओर से 124 टेस्ट मैचों में 46.64 की औसत से 9,282 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से उनसे ज्यादा टेस्ट रन जैक्स कालिस के ही हैं। उन्होंने 13,206 रन बनाए थे। उनके नाम दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 27 एकदिवसीय शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *