खेल डेस्क। टी20 क्रिकेट के सबसे सफल क्रिकेटरों में शामिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने डैन क्रिस्टियन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। डैन क्रिस्टियन बिग बैश लीग खत्म होने के साथ ही क्रिकेट को अलविदा बोल देंगे।

खबरों के अनुसार, डैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने इसमें बताया कि मैं बिग बैश लीग के इस सीजन के बाद संन्यास ले रहा हूं। 39 साल का ये ऑलराउंडर बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल रहा है।

उन्होंने अपने टी20 करियर के 405 टी20 मैचों में 5809 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 280 विकेट भी हासिल किए हैं। उनकी मौजूदगी उनकी टीमों ने नौ घरेलू टी20 टूर्नामेंट जीते हैं।

आईपीएल में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल चुके डैन क्रिस्टियन ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *