दुबई। नोवाक जोकोविच ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल का मैच गंवाने के साथ ही नंबर एक रैंकिग भी गंवा दी और अब उनकी जगह रूस के दानिल मेदवेदेव शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे।

जोकोविच को दुबई टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के क्वालीफायर जिरी वेस्ली ने 6-4, 7-6 (4) से हराया।

जोकोविच तीन फरवरी 20 20 से नंबर एक रैंकिग पर काबिज थे। वह कुल 361 सप्ताह शीर्ष पर रह चुके हैं जो 1973 में कंप्यूटरकृत रैंकिग शुरू होने के बाद पुरुष वर्ग में रिकार्ड है।

सोमवार को जब एटीपी रैंकिग जारी होगी तो मेदवेदेव दूसरे नंबर से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। वह शीर्ष पर पहुंचने वाले कुल 27वें पुरुष खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने पिछले साल सितंबर में यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि इस साल वह आस्ट्रेलियाई ओपन में उप विजेता रहे थे।

जोकोविच ने मेदवेदेव को ट्विटर पर बधाई दी और उन्हें दुनिया में नंबर एक खिलाड़ी बनने का हकदार बताया।

एक फरवरी 20 0 4 के बाद मेदवेदेव पांचवें खिलाड़ी होंगे जो नंबर एक रैंकिग हासिल करेंगे। इस बीच जोकोविच, रोजर फ़ेडरर, राफ़ेल नडाल और एंडी मर्रे ही शीर्ष पर पहुंच पाये थे।

मेदवेदेव अभी मैक्सिको ओपन में खेल रहे हैं और उन्होंने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *