वाराणसी 14 फ़रवरी संवददाता :- सिगरा थाना के परेड़ कोठी इलाके में बारात निकलते समय बंदूक से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने बंदूक से हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो के आधार पर उक्त व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा। वायरल वीडियो में बारात निकलती दिख रही। इसमें एक व्यक्ति बंदूक लेकर ऊपर की तरफ फायरिंग करता दिख रहा। इसके बाद दूसरा युवक बंदूक लेकर दूसरी तरफ जाता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कमिश्नरेट पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। वहीं फायरिंग करने वाले का पता लगा रहे।
