वाराणसी। गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले को आतंकी साजिश करार देते हुए राज्य सरकार ने यूपी एटीएस को इसकी जांच दी है। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश के मुख्य मंदिरों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भी पहरा और सख्त करते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है ।
सोमवार को एडीसीपी (सुरक्षा) अजय कुमार सिंह और एडीसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को ब्रिफ किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को चौकस रहने और बिना तलाशी लिए किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने का निर्देश दिया। साथ हिओ उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटवी कैमरे को लगातार मॉनिटर करने का भी आदेश दिया है।

एडीसीपी ने सुरक्षा कर्मियों को ब्रिफ करते हुए कहा कि मंदिर के प्रवेश गेट पर लगे सुरक्षा कर्मी 24 घंटे अलर्ट रहें। मंदिर आने वाले हर दर्शनारती की विधिवत जांच की जाए वह चाहे जो भी हो। उन्होंने कहा की यदि किसी पर संदेह होता है या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे तुरंत अरेस्ट करें और उससे पूछताछ के बाद ही छोड़ें।

एडीसीपी (सुरक्षा) अजय कुमार सिंह ने धाम परिसर में लगे सीसीटीवी और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि एक-एक कैमरे दुरुस्त रहे। कैमरे सही ढंग से चल रहे हैं या नहीं, इसकी जांच करते रहे, खराबी मिलने पर तत्काल दुरुस्त कराएं। कंट्रोल रूम में तैनात सुरक्षा कर्मी मानीटरिंग करने के साथ हमेशा अलर्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *