इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल हुए सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने का ऑपरेशन हो चुका है और उनकी अस्पताल से छुट्टी भी हो गई है। वो पूरे आईपीएल में चोटिल घुटने के साथ खेलते रहे और टीम को खिताब जीता कर ही दम लिया।

धोनी ने देश के नामी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उनकी सफल सर्जरी हो चुकी है। धोनी के सफल सर्जरी के बाद ऐसी खबर आइ थी के शायद उन्हें दो दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ सकता है। लेकिन अब अबी ऐसी खबर आई है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी को फिट होने में दो महिने का वक्त लग सकता है। और फिर से वो एक बार मैदान में उतर सकते है। आपको बता दें कि धोनी के कप्तानी में सीएसके ने 5वीं बार आइपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

pc- jagran.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *