इंटरनेट डेस्क। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को ऐशेज सीरीज खेलनी है। लेकिन उसके पहले इंग्लैंड के लिए एक बड़ी खबर है और वो ये की टीम के एक खिलाड़ी ने संन्यास के बाद टीम में वापसी करली है। आपको बता दें की 16 जून से एजबेस्टन में पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज शुरू होगी।

इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए टीम से जुड़ गए हैं। आपको बता दें की इस खिलाड़ी ने 2021 में भारत दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोईन अली को चोटिल स्पिनर जैक लीच की जगह टीम में शामिल किया गया है। लीच पीठ दर्द के कारण एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं।

pc- m.khaskhabar.com,instantkhabar.com,latestly.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *