इंटरनेट डेस्क। लोगों पर जिस तरह फुटबॉल और क्रिकेट का खुमार चढ़ता है, वैसा ही इस समय लोगों पर टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन खुमार चढ़ा हुआ है। इसका कारण यह है की 2023 के इस सीजन में एक बार फिर सर्बियाई प्लेयर नोवाक जोकोविच ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जोकोविच ने मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली है। जोकोविच का यह किसी भी ग्रैंड स्लैम का 34वां फाइनल होगा। खबरों के अनुसार जोकोविच ने सेमीफाइनल में स्पेन के वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्कारेज को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया है।

बना सकते है वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और जोकोविच अब तक सबसे ज्यादा 22-22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके है। इस बार यदि जोकोविच यह फ्रेंच ओपन खिताब जीतते हैं, तो वह सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रच देंगे।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *