इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल दिखाने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल को इस बार भारतीय टीम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खबरे चल रही है की एशिया कप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम भी नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर तय है की गिल को मौका मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो एशिया कप 2023 के कुछ ही दिनों बाद वनडे वर्ल्ड कप की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

सूत्रों की माने तो एशिया कप 2023 में इस बार अगर सीनियर को आराम दिया जाता है तो टीम इंडिया में शुभमन गिल,यशस्वी जायसवास, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, सुयश शर्मा, आकाश मधवाल, यश ठाकुर और मयंक डागर जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इसके साथ ही खबरे यह भी है की इस टीम की कप्तानी वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले शुभमन गिल को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये उनका कप्तान के रुप में डेब्यू होगा।

pc- jagaran.com, mint, ndtv spors

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *