इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू होने जा रहा है। इस मैच के लिए मेजबानों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। लेकिन चोट के चलते इस टीम में एक खिलाड़ी को जगह नहीं मिल पाई है जो इस एशेज के लिए संन्यास लेने के बाद भी वापस लौट आया था।

जी हां हम बात कर रहे है मोइन अली की। मोइन अली को टीम में दूसरे टेस्ट के जिए जगह नहीं मिल पाई है और उसका कारण चोट बताया जा रहाउ है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में जोश टंग की एंट्री हुई है जिन्होंने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था।

आपको बता दें, 5 मैच की इस सीरीज का पहला मैच हारकर इंग्लैंड 0-1 से पीछे चल रही है। वहीं बात मोइन अली की करें तो एजबेस्टन टेस्ट के दौरान उनकी उंगली में चोट लगी थी जिस वजह से उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कत आ रही थी। मोइन दो साल पहले रिटायरमेंट ले चुके थे, मगर कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के कहने पर उन्होंने रिटायरमेंट वापस लेकर इंग्लैंड के लिए दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने का फैसला किया।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन

pc-stumpsandbails.com,news18 hindi,republic bharat

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *