वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र के अंर्तगत साकेत नगर इलाके में नए कपड़े न मिलने पर 9 साल एक बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साकेत नगर कॉलोनी में एक 9 वर्ष के मासूम बालक शानू जो कि कक्षा 3 का छात्र था उसने घर के अंदर फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मासूम के पिता आरिफ एक निजी स्कूल में काम करते है, बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और वो घर के अंदर जा कर टिन शेड के बने कमरे में में लोहे के एंगल में रस्सी फसाकर और टेबल पर खड़े होकर फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। आनन – फानन में बच्चे को लेकर परिजन ट्रामा सेंटर पहुँचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।
नया कपड़े न दिलवाने से बच्चा नाराज था। लेकिन उनलोगों को ये नही मालूम था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
इस हृदयविदारक घटना से न केवल परिजन, बल्कि कॉलोनी के लोग भी विचलित हैं।
वहीं इस घटना के संबंध में लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी थी। उसके शव को दफना दिया गया है। बाद में अस्पताल से मेमो आने पर घटना की जानकारी हुई।
लंका थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है, कि मासूम बच्चों के अंदर इस तरह की सोच आती कहा से है। क्या एक हद तक इसके जिम्मेदार हमलोग खुद तो नही है ।
जो बच्चों को मोबाईल और टीवी के भरोसे छोड़ देते है, और उनको समय नही दे पाते है ।।
वाराणसी से मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र गुप्ता की रिपोर्ट ।।
