युज़्नो-सखलिस्क, रूस। रूस के कुरील द्बीप के पास भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। युज़्नो-सखालिस्क भूकंप विज्ञान स्टेशन की प्रमुख एलेना सेमेनोवा ने स्पूतनिक को यह जानकारी दी।एलेना सेमेनोवा ने कहा, 5.4 तीव्रता का भूकंप गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 11:38 बजे महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र 52 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप का केंद्र निर्जन द्बीप सिमुशीर से 171 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था।

भूकंप के कारण किसी भी पीड़ति या नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी घोषित नहीं की गई है।कुरील द्बीप एक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है जिसे रिग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र नियमित रूप से शक्तिशाली भूकंपों से प्रभावित होता है। 5 नवंबर, 1952 को कुरील द्बीप में आए 9.0तीव्रता के भूकंप के बाद एक बड़ी सुनामी की आई थी जिसने सेवरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया। इस घटना में 2,300से अधिक लोग मारे गए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *