जोधपुर । राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) के पहले संस्करण का रविवार को जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में रंगारंग आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट के ब्राण्ड एम्बेसडर कपिल देव हैं। इस मौके पर दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने राजस्थान प्रीमियर लीग आयोजन को आरसीए का बेहतरीन कदम बताते हुए कहा कि आरपीएल से खेल प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने सभी खिलाडिय़ों से खेल को उत्साहपूर्वक और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। मैदान में सभी छह टीमों के कप्तानों के साथ गायक रविन्द्र उपाध्याय ने आरपीएल के थीम एंथम का गायन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

PC:dipr

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *