इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में आज से सुपर-4 स्टेज के मुकाबले शुरू होने जा रहे है। आज पहला मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। वहीं. इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है।

आपको बता दें कि अभी तक एशिया कप में पाकिस्तान ने दो मुकाबले खेले हैं। इसमें पाकिस्तान ने अपना पहला मैच नेपाल से जीता था तो वहीं भारत के खिलाफ मैच का बारिश की वजह से रिजल्ट नहीं निकल पाया। इन दोनों ही मैचों में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन सेम रही थी। वहीं सुपर-4 स्टेज के अपने पहले मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है और ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की जगह फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ की एंट्री हुई है।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), इमाम उल हक, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *