इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत होने में अभी कॉफी दिन बाकी है। लेकिन उसकी तैयारी खिलाड़ियों ने अभी से ही शुरू कर दी है। इसका कारण यह है की यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और इस टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी खेलना चाहता है। ऐसे में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो पिछले 8 साल से इस लीग का हिस्सा नहीं बन रहा है। लेकिन इसबार होने वाली लीग में खेलने के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस खिलाड़ी ने अब ऐलान किया है कि वह अलगे साल आईपीएल में हिस्सा लेंगे। बता दें की इस खिलाड़ी की गिनती मौजूदा समय में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में होती है और इनका नाम है मिचेल स्टार्क। बता दें की ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम का दिग्गज गेंदबाज है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मिचेल स्टार्क ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अगले साल जून में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए वह खुद को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए आईपीएल में हिस्सा लेंगे। बता दें की मिचेल स्टार्क ने साल 2015 में आखिरी बार आईपीएल खेला था।

pc- news natioan

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *