राजकोट। गुजरात में राजकेाट शहर के डीसीबी क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर सSा लगा रहे तीन क्रिकेट सटोरियों को गिरफ्तार करके एक लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद किया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर पोपट परा शेरी-16 के निकट देर रात छापा मारा गया। वहां ऑनलाइन चेन्नई सुपर किग्स और मुंबई इंडियंस की आईपीएल टी 20क्रिकेट मैच पर सSा लगा रहे तीन लोगों को पकड़ लिया गया।

उनसे 1,33,500रुपये का सामान जब्त कर लिया गया। पकड़े गए लोगों की पहचान शाहनवाज अ. चानीया ( 32), साजीद ह. चानीया (21) और मकबूल नि. चानीया (27) के रूप में की गयी है।पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *