इंटरनेट डेस्क। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होगा, जिसके लिए लोगों को आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। कई बड़े बड़े वीवीआईपी को आमंत्रण मिल चुके है और वो जाने की तैयारी भी कर रहे है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हो गए है। जी हां प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी के अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और पूर्व दिग्ज स्पिनर हरभजन सिंह को भी न्योता मिला है। बता दें कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हजारों की संख्या में नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो धोनी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता रांची में उनके घर पर दिया गया। धोनी को न्योता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत सचिव धनंजय सिंह ने दिया।

pc- hindustan

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *