नयी दिल्ली। ‘दिल्ली कैपिटल बैडमिटन एसोसिएशन(डीसीबीए) द्बारा आयोजित ‘दिल्ली स्टेट रैंकिग प्राइज मनी बैडमिटन चैंपियनशिप 2०22 का पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 29 मई को शाम चार बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोट््र्स काम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंभारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री किरन रिजिजू शामिल होंगे। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री किरन रिजिजू पूर्व में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री रह चुके हैं। रिजिजू ने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री रहते हुए युवाओं को प्रेरित करने और खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए थे और वह खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

डीसीबीए अध्यक्ष डॉ. अमीता सिह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू के द्बारा पुरस्कृत होने की सूचना मात्र से खिलाड़ियों में बेहद उत्साह है। डॉ. अमीता सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री किरन रिजिजू मुख्य अतिथि तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *