कीव । यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी मार्ता कोस्त्युक और लेसिया त्सुरेंको ने अपने देश में रूसी सैन्य कार्रवाई की निदा नहीं करने के लिए महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आलोचना की।
कोस्त्युक और त्सुरेंको दोनों ने ट्वीट किया,हमारी मातृभूमि की स्थिति पर प्रतिक्रिया की कमी पर काफी आश्चर्य और असंतोष हैं।”
उन्होंने कहा,”हम डब्ल्यूटीए से मांग करते हैं कि डब्ल्यूटीए तुरंत रूसी सरकार की निदा करें, सभी खेलों को रूस से बाहर आयोजित करें और ऐसा करने के लिए आईटीएफ से संपर्क करें।
यूक्रेनी खिलाड़यिों डब्ल्यूटीए से आईओसी के मार्गदर्शन का पालन करने का आग्रह किया, जिसने रूस पर खेल प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है।”
उन्होंने ट्वीट किया,युद्ध बंद करो। रूसी आक्रमण बंद करो। हमारे घरों में शांति लाओ। मानव बनो।’
