मोहाली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के शुक्रवार को यहां 1००वें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जीत के लिए खेलेगी। विराट ने अपने अब तक के शानदार क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और शुक्रवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में वह खुद को एक विशिष्ट स्तर पर पाएंगे, जब वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, इंशात शर्मा, हरभजन सिह और वीरेंद्र सहवाग 1०० से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

यकीनन एक ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और खास कर तब, जब उसका पूरा करियर टी-20 के दौर में चला हो। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर या यहां तक कि राहुल द्रविड़ जैसे अन्य भारतीय बल्लेबाजों के विपरीत विराट का भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मार्ग बेहद शानदार रहा है।

विराट के लिए इस पल को यादगार बनाने के लिए पीसीए ने खास इंतजाम किए। पीसीए ने चंडीगढè की कई जगहों पर कोहली को बधाई संदेश देने वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा आइएस बिद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भी कोहली को बधाई संदेश वाले बैनर लगाए गए हैं। यह भी समझा जाता है कि पीसीए द्बारा विराट का होटल से लेकर स्टेडियम तक स्वागत किया जाएगा। वहीं पीसीए की तरफ से विराट को एक सिल्वर शील्ड भी स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2008 में वनडे में पदार्पण करने के बाद विराट को पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका लगभग तीन साल बाद कैरेबियन में मिला, जब दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने दौरे को छोड़ने का विकल्प चुना। तब तक कोहली ने 50 ओवर के प्रारूप में खुद को टीम के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया था, हालांकि उन्हें रेड बॉल टीम में कोई सफलता नहीं मिल रही थी। टेस्ट प्रारूप में उनकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और उन्हें उनकी पहली श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह साल के अंत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदेशी दौरे में टीम का हिस्सा बने, जहां वह 300 रन के आंकड़े को पारी करने एकमात्र मेहमान बल्लेबाज बने।

भारतीय टीम की बात करें तो लगभग सभी खिलाड़ी फिट दिख रहे हैं। पिछले दिनों टीम के उप कप्तान जसप्रीत ने भी वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में सभी खिलाड़यिों के पहले टेस्ट मैच के लिए फिट और उपलब्ध होने की बात कही थी। भारतीय टीम पिछली तीन सीरीज लगातार जीत कर आ रही है। ऐसे में उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है, जिसका असर प्रदर्शन में दिखेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *