वाराणसी :-  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध पद्धति पर आधारित सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ,जो समाजशास्त्र विभाग के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया । जिसका शुभारंभ प्रोफेसर योगेंद्र सिंह जो पूर्व कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय,( बलिया) के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया । कार्यक्रम में उन्होंने अपने वक्तव्य में शोध समस्या एवं शोधार्थी के गुणों पर ध्यान आकर्षित किया |

पूर्व संकाय अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष  प्रो मल्लिका चतुर्वेदी ने शोध की नैतिकता को बताया, संकाय अध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार सिंह ने शोध में सांख्यिकीय के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला वहीं विभागाध्यक्षा प्रोफ़ेसर रेखा द्वारा शोध पर प्रकाश डालते हुए उसके महत्ता एवं शोध में आने वाली समस्त बाधाओं एवं पारदर्शिता पर ध्यान आकर्षित किया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सह समन्वयक प्रोफेसर अमिता सिंह शोध में आने वाली बाधाओं को दूर करने के संदर्भ में अपने सुझाव व्यक्त करते हुए ,धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रोफेसर भारती रस्तोगी ,डॉ सौम्या यादव ,डॉ राहुल गुप्ता ,डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ मनोज ,डॉ सुरेंद्र ,डॉ मनीषा सिंह ,डॉ चंद्रशेखर, डॉ नागेश एवं समस्त शिक्षकगण एवं शोधार्थी कार्यक्रम के साक्षी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *