वाराणसी। केदारघाट के सामने रविवार की शाम को गंगा में एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर सवार छह लोग थे। सभी गंगा में डूबने लगे। इस बीच घाट पर रहने वाले स्थानीय लोगों और नाव संचालकों ने मिलकर छह लोगों को बचा लिया गया। लोगों ने गंगा में टयूब डाल कर लोगों को पानी से ऊपर लाए ।
इस दौरान डूबने वाले सभी छह लोगों ने काफी पानी पी लिया था। नदी से निकाल कर घाट की सीढ़ी पर लाकर लोगों के पेट से पानी निकाला गया। गंगा में नाव पलटने की सूचना स्थानीय पुलिस को लोगों ने दी लेकिन सहायता के लिए मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची।

