लिवरपूल : लिवरपूल ने मोहम्मद सालाह के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाईटेड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। सालाह ने पहले शुरुआती गोल करने में लुई डियाज की मदद की।

डियाज ने पांचवें मिनट में ही लिवरपूल को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद सालाह ने सैडियो माने के प्रयास से 22वें मिनट में स्कोर 2-0 किया। माने ने 68वें मिनट में टीम की तरफ से तीसरा गोल दागा जिसमें डियाज ने उनकी मदद की। सालाह ने डियाज की जगह मैदान में उतरे डिएगो जोटा की सहायता से 85वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा।

इस जीत से लिवरपूल के 32 मैचों में 76 अंक हो गये हैं और वह मैनचेस्टर सिटी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है। सिटी के 31 मैचों में 74 अंक हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने नवजात जुड़वां बच्चों में से एक की मौत के कारण इस मैच में नहीं खेल पाये थे। दोनों टीम के प्रशंसकों मैच इस स्टार स्ट्राइकर के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *