मिलान : इंटर मिलान ने लॉटेरो मार्टिनेज के दो गोल की मदद से अपने चिर प्रतिद्बंद्बी एसी मिलान को दूसरे चरण के सेमीफाइनल में 3-0 से हराकर इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। मार्टिनेज ने अपने दोनों गोल पहले हॉफ में किये। उनके इस शानदार प्रदर्शन से इंटर मिलान ने कुल 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की।

इन दोनों टीम के बीच सेमीफाइनल के पहले चरण का मैच गोलरहित छूटा था। इंटर मिलान की तरफ से तीसरा गोल रोबिन गोसेन्स ने किया। यह जनवरी में अटलांटा छोड़कर इंटर मिलान से जुड़ने के बाद उनका पहला गोल है। इंटर मिलान फाइनल में युवेंटस या फियोरेनटिना से भिड़ेगा। फाइनल 11 मई को खेला जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *