वाशिगटन : वाशिगटन डीसी में शुक्रवार को एक गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों को गोली लगी। एक पुलिस प्रवक्ता ने स्पूतनिक को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, हम गोलीबारी की खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तीन पीड़तिों को गोली मारी गई है। इनमें दो पुरुष और एक महिला है। मुझे उनकी उम्र या स्थिति का पता नहीं है।

मीडिया फुटेज में दिखाया गया है कि पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति को हिरासत में ले रहे हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह बंदूकधारी था या नहीं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने करीब 20 राउंड गोलियों की आवाज सुनी। शूटिग के बाद उत्तर पश्चिमी वाशिगटन डीसी में दर्जनों पुलिस, दमकल और एम्बुलेंस वाहनों के साथ-साथ एक हेलीकॉप्टर को मौके पर पहुंचाया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *