वाराणसी 1 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पिछले सत्र 17 सितंबर से चल रहा सेवा पखवाड़ा अब समापन की ओर है। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, इस निमित्त शनिवार को भाजपा महानगर की ओर से लगभग सभी बूथों पर वृक्षारोपण तथा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम के निमित शनिवार को महानगर, मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने लगभग सभी बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करते हुए इसकी देखरेख का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि हम सबको समाज हित में अपनी पार्टी को लेकर जाना है और सेवा पखवाड़ा में गत पन्द्रह दिनों तक इस पुनीत कार्य को किया। हम सबके मार्गदर्शक यशस्वी प्रधानमंत्री जी निरंतर राष्ट्र और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहें हैं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया और उस पौधे को अपने जीवन से जोड़ा,जब तक पौधा अपने मूल स्वरूप में नहीं आ जाता,तब तक उसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी‌ निभाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अभियान प्रमुख अशोक पटेल तथा अभियान सह प्रमुख इंजीनियर अशोक यादव और समाज सेवी अनिल सिंह थे।
मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार महानगर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, डॉ वीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, डॉ अनुपम गुप्ता, मनोज मोहल्ले, पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र मौर्य, मदन मोहन दुबे, पुन्नू लाल बिंद, संजय जायसवाल, शोभनाथ मौर्य, कुसुम सिंह पटेल, प्रज्ञा पांडेय, साधना सिंह, प्रीति पुरोहित, आरती पाठक, रिचा सिंह आदि पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण तथा पौधारोपण किया।
सभी 13 मंडलों में भी हुए वृक्षारोपण जिसमें मुख्य रुप से
अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, कमलेश सोनकर, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, रतन मौर्या, सिद्ध नाथ शर्मा, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, राम मनोहर द्विवेदी ने बूथों पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराई ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *