इंटरनेट डेस्क। खेल चाहे कोई सा भी हो और उसे खेलने वाला खिलाड़ी भी चाहे जो हो, लेकिन ही प्लेयर और हर खिलाड़ी के मन में यह भावना रहती है की वो एक ना एक दिन अपने खेल के लिए सम्मानित हो। ऐसे में अगर उस खिलाड़ी को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित होने का मौका मिल जाए तो फिर कहना ही क्या है।

जी हां केंद्र सरकार ने 2022 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया है। इन पुरस्कारों में इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को दिया जाएगा।

इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए सम्मानित होेने वाले खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। इन में 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए पांच कोच सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *