इंटरनेट डेस्क। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने इस बार मीडिया में खूब जगह बनाई है। इन दोनों खिलाड़ियों की वर्ष 2010 में शादी हुई थी और पिछले एक स्पताह से इन दोनों के बीच तलाक की खबरें भी खूब चली है। लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।

जी हां टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को उनके पति क्रिकेटर शोएब मलिक देर रात बर्थ डे विश किया है। दरअसल, शोएब मलिक ने सोमवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा ;आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, आपके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।

इन सबके बीच इन दोनों की बीच चल रही तलाक की खबरों पर अब ब्रेक सा लग रहा है। हालांकि इनके कुछ नीजि लोग अभी भी यही कह रहे है की दोनों के बीच सबकुछ अच्छा नहीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *