भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखरी वनडे में ईशान किशन शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी। ईशान किशन सिर्फ अच्छा प्रदर्शन ही नहीं किया बल्कि सबसे तेज दोहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं वह वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाडी भी बने।

इसी बीच काफी समय से टीम से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज करुण नायर का ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने टीम में वापसी के मौके की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो।” ईशान के दौहरे शतक के बाद कई फैंस ने नायर को याद किया था। आपको बता दें करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया है, वह ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

करुण नायर का तिहरा शतक

2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। 31 साल के इस बल्लेबाज को पिछले 5 साल से टीम में जगह नहीं मिली है। ट्रिपल सेंचुरी जड़ने के बावजूद भी इस बल्लेबाज को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक मात्र 6 टेस्ट और दो वनडे खेलने का मौका मिला हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 374 और वनडे क्रिकेट में 46 रन बनाए हैं।

14 दिसंबर से टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज़ करने जा रही है। शायद इसी वजह से करुण नायर ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह ट्वीट किया है। बांग्लादेश के खिलाफ आखरी वनडे में पारी की शुरुआत करने आये किशन ने 131 गेंदों का सामना करते हुए 210 रन बनाये।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *