नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में घायल होने से व्यथित हो गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मोदी ने शुक्रवार को ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद ट्वीट किया,”जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। ™ऋषभपंत17।
Distressed by the accident of noted cricketer Rishabh Pant. I pray for his good health and well-being. @RishabhPant17
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह उत्तराखंड के हरिद्बार जिले के रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना कार के डिवाइडर से टकराने से हुई। जिसके बाद कार में आग लग गई। उन्हें घायल अवस्था में देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित इलाज की हरसम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंनेपंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्बारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।
